जयपुर। रीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज शाम 5 बजे अचानक एसओजी मुख्यालय जा धमके और एसओजी के एडीजी से कहा कि लो मैं आ गया करों पूछताछ। मीणा ने एडीजी अशोक राठौड़ को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमे रीट प्रकरण में उनसे पूछताछ करने की मांग के साथ इस प्रकरण को लेकर कई अन्य तथ्य भी रखे। उन्होंने एक पेन ड्राइव भी एसओजी को दिया और कहा कि इसमें बहुत से सबूत है उन्हें भी जांच में शामिल किए जाए।
दरअसल रीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर किरोड़ी लाल मीणा लगातार कुछ न कुछ खुलासे मीडिया के सामने कर रहे हैं। इसे लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ मंत्री व विधायकों ने किरोड़ी लाल की ओर से किए जा रहे खुलासे को लेकर उनके सोर्स के बारे में पूछा था। साथ ही उनके पेपर लीक करने वाली गैंग से मिले होने की आशंका को लेकर आरोप भी लगाए थे ।
इन्हीं सब टिप्पणियों को लेकर किरोड़ी लाल मीणा एसओजी मुख्यालय पहुंचे और एडीजी अशोक राठौड़ से मिलकर इस पूरे प्रकरण में एसओजी की ओर से उनसे पूछताछ करने की मांग की। मीणा ने कहा कि जब राज्य के मुखिया मुझसे पूछताछ करने के लिए कह रहे हैं तो एसओजी को मुझसे पूछताछ करनी चाहिए। मैं खुद इस पूरे प्रकरण में एसओजी की मदद करना चाहता हूं। एडीजी अशोक राठौड़ से मुलाकात कर किरोड़ी लाल मीणा ने प्रकरण में फरार चल रहे लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की।
किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार पर यह आरोप भी लगाए की पोल खुलने के डर से ही सरकार ने डीपी जारोली को बर्खास्त कर भूमिगत किया है। इस पूरे प्रकरण में तमाम लोगों को एसओजी को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए।
एसओजी को सौंपे ज्ञापन में क्या कहा है डॉ. किरोड़ीलाल ने पढ़िए…






