Headlines

REET परीक्षा को लेकर CM बोले: अगर भर्तियां अटकाएंगे तो फिर नौकरी कैसे मिलेगी?

जयपुर: राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में कथित धांधली को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पता है कि पास नहीं हो रहे वो लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि अगर भर्तियां अटकाएंगे तो फिर नौकरी कैसे मिलेगी? कोई बात है तो फिर SOG को सबूत दें, किसी को नहीं बख्शा जाएगा। अगर किसी सेंटर पर पेपर आउट की बात है तो हम उन सेंटर पर फिर से परीक्षा करवा देंगे। लेकिन लाखों बच्चों का भविष्य अधर में नहीं डाल सकते है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने फिर से REET परीक्षा करवाने से इनकार किया है।

कई लोग भड़काने वाले काम कर रहे

सीएम गहलोत ने कहा कि REET परीक्षा में प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की थी। सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले ही कह दिया था कि जो भी कर्मचारी इसमें गलती करेगा, उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। कई लोग इसमें भड़काने वाले काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वह SOG को सौंप सकते है। इसमें SOG त्वरित कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *