अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना काल में विधवा हो चुकी महिलाओं को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 में श्रेणी संशोधन के लिए अवसर देने का निर्णय किया है। ये अवसर उन महिलाओं के लिए है, जिन्होंने पूर्व में रीट के लिए आवेदन कर रखा है। ऐसी महिलाएं 14 जुलाई तक ऑन लाइन संशोधन कर सकेंगी। इस संबंध में बोर्ड ने मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए।
REET-2021 समन्वयक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा आवेदन पत्र में विधवा श्रेणी संशोधन के लिए REET-2021 परीक्षा में आवेदन कर चुकी महिला अभ्यर्थी जो कोरोना काल में विधवा हो गई, उन्हें आवेदन में विधवा श्रेणी का संशोधन करने के लिए निःशुल्क अवसर प्रदान किया गया है। ऐसी विधवा अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाईट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/reet2021 पर श्रेणी सुधार के लिए 07 से 14 जुलाई, 2021 तक ऑनलाईन कर सकेंगी। रीट परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया जाएगा।
