Headlines

’’अंत्योदय से सर्वोदय’’ का नारा ले राज्यवर्धन पहुंचे निर्वाचन क्षेत्र

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ’’सेवा ही संगठन अभियान’’ के अंतर्गत आज शाहपुरा, विराटनगर एवं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर आयुर्वेदिक काढ़ा, मल्टी विटामिन, मास्क, सेनिटाईजर आदि का वितरण किया और गो माता की सेवा की।

उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। कर्नल राज्यवर्धन ने शाहपुरा, नारेहड़ा और पावटा स्थित कोविड़ केयर सेन्टर्स में जाकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट, एन 95 मास्क एवं सेनिटाईजर सहित अन्य चिकित्सा उपकरण वितरित किए। उन्होंने कोविड़ केयर सेन्टर्स का निरीक्षण किया और डाॅक्टर्स एवं चिकित्साकर्मियों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व विधायक राव राजेन्द्र सिंह, डाॅ, फूलचन्द भिण्डा सहित भाजपा पदाधिकरी उनके साथ रहे।

WhatsApp Image 2021 05 30 at 7.33.28 PM 1

कर्नल राज्यवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा ’’अन्त्योदय से सर्वोदय’’ आदर्श वाक्य के साथ सुशासन के सफलतम सात वर्ष पूर्ण किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में शहरों में तो व्यवस्थाएं हो गई लेकिन राजस्थान के गांवों में व्यवस्थाओं की बहुत कमी है। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है। परिणामस्वरूप लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 कोविड़ केयर सेंटर्स शुरू करवाए गए है जिन्हें मजबूती देने के उनमें स्वयं के साधनों से चिकित्सा व्यवस्था हेतु 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीपीई किट, सैनिटाईजर, एन 95 मास्क, ग्लब्स सहित विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *