जयपुर : राजपूत सभा भवन में राजपूत सभा जयपुर महानगर के अध्यक्ष के पद पर गणपतसिंह राठौड़ के पुनः निर्वाचित होने पर आज नवगठित कार्यकारिणी को राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाइ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष चंदलाइ ने उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह नाथावत, जय सिंह शेखावत, महामंत्री फतेह सिंह गौड़, सह मंत्री नरेंद्र सिंह राठौड, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह खंगारोत, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह शेखावत, महिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश कँवर, कार्यकारिणी सदस्य शिवराज सिंह राजावत, सुरेंद्र सिंह राठौड़, श्योजी सिंह राजावत, शेर सिंह नाथावत, निरंजन सिंह शेखावत, गिरिराज सिंह बेस,डा. अशोक सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह शेखावत, जयदेव सिंह रूडल,राधे श्याम सिंह तंवर, दलीप सिंह गौड़, पुष्प सिंह शेखावत, के डी सिंह राजावत, जगमोहन सिंह राठौड़ आदि को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर राजपूत सभा जयपुर के संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष मोती सिंह सांवली, भवानी निकेतन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, भारतीय क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ सहित कई सामाजिक संगठनो, राजपूत सभा जयपुर महानगर के तहसील इकाई व वार्ड अध्यक्षो ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ व कार्यकारिणी को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध चित्रकार मंजू शेखावत ने हाथ से बनाई राठौड़ का चित्र, व दशरथ सिंह शेखावत ने वीर दुर्गादास राठौड़ का तेल चित्र भेंट किया। राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष ने समाज उत्थान हेतु कार्य करने व कई योजनाओं की जानकारी दी। महामंत्री बलवीर सिंह हाथोज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन प्रदीप सिंह राजावत ने किया।