कपासन : युवाओं के वैक्सीन लगवाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील पर राजीव गांधी युवा क्लब के अध्यक्ष डॉ. ललित बोरीवाल ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत की प्रेरणा से इक्यावन हजार रुपये का चैक जिलाधीश को सौपा।
राजीव गांधी युवा क्लब के प्रवक्ता पवन शर्मा के अनुसार युवाओं को वेक्सीन टीकाकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर चितौडगढ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत की प्रेरणा से चितौडगढ जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को 51000 का चैक भेट किया। इस अवसर पर डॉ. ललित बोरीवाल, पुर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत, पुर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चास्टा, एडवोकेट पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।
इसके साथ ही कोविड 19 की विशेष परिस्थितियों में राजीव गांधी युवा क्लब अध्यक्ष डॉ. ललित बोरीवाल पिछले एक माह से जरूरतमंदों को राशन किट एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई से निःशुल्क भोजन व्यवस्था में घर घर जाकर भोजन पैकेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जिसके अन्तर्गत 1500 राशन किट एवं 2500 भोजन पैकेट अब तक वितरित किये जा चुके हैं।
