Headlines

सीएम गहलोत ने फ्री वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी से की मांग

ashok gehlot2 1595649769
  • कोरोना काल में फिलहाल शादियां टालने की अपील

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों से फिलहाल शादियां टालने की अपील की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोना की इस भयावह दूसरी वेव के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। वहीं, आज से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो रहा है। मैं पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करता हूं कि इस आयुवर्ग समेत सभी को फ्री कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने की घोषणा करें जिससे जल्द से जल्द एवं अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में बचपन से लेकर बड़े होने तक बीसीजी, पोलियो, हेपिटाइटिस बी, पेंटावेलेंट, रोटावाइरस, मीजल्स, रूबेला, जापानी बुखार, डीपीटी, टिटनेस और न्यूमोकोकल वैक्सीन समेत 12 टीके नि:शुल्क लगाए जाते हैं। इसी का परिणाम है कि अधिकाधिक बच्चे इन बीमारियों से सुरक्षित हो पाते हैं।

गहलोत ने कहा कि अमेरिका जैसे पूंजीपति देश ने भी अमीरों सहित सभी को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाई है जिससे टीकाकरण अभियान की सफलता सुनिश्चित हो जाती है। मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि भारत में भी कोरोना के नि:शुल्क टीकाकरण करने की घोषणा करें जिससे सभी को टीका लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *