Headlines

जयपुर में बिजली गिरने से सड़क पर हुआ गड्ढा,पास खड़ी स्कूल बस अंदर गिरी

fikaf tvqaag8an 1641634935 e1641642136545

जयपुर: राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में एक बार फिर बिजली गिरी है। शनिवार सुबह आमेर के ग्रामीण क्षेत्र लबाना गांव के लेसुवा की ढाणी में बिजली गिरी। इस दौरान धमाके के साथ सड़क पर बड़ा़ गड्ढा हो गया। गड्ढा इतना बड़ा था कि नजदीक खड़ी स्कूल बस उसमें समा गई। बस में कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद हरिराम ने बताया कि तेज धमाके के साथ बिजली गिरी थी। हम लोग घर से बाहर आ गए। देखा तो एक पुराना कुआं टूट गया गया। मिट्टी धंसने से सड़क पर भी बड़ा गड्ढा हो गया। सड़क पर ही खड़ी बस भी गड्ढे में समा गई। इस हादसे से नजदीक बने मकान को काफी नुकसान हुआ। धमाके की वजह से मकान की दीवारों में दरार आ गई है।

8 jan 17 1641639167

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय सरपंच ने बताया कि घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन की मदद से जल्द ही गड्ढे को भरने के साथ ही नजदीक बने मकान में हुए नुकसान को दुरुस्त कराने का काम जारी है। वहीं, जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि 11 जुलाई को भी जयपुर के आमेर महल में बने वॉच टावर पर बिजली गिर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *