जयपुर: प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण (COVID-19) के बीच राजस्थान के राजनीतिक क्षेत्र से एक और दुखद खबर सामने आई है। धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का कोरोना से निधन (MLA Gautam Lal Meena) हो गया है। गौतम लाल मीणा का अपने क्षेत्र में मजबूत प्रभुत्व था। गौतम लाल मीणा के निधन पर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है।
इससे पहले किरण माहेश्वरी, कैलाश त्रिवेदी और गजेन्द्र सिंह शक्तावत का कोरोना से निधन हो चुका है। दो कांग्रेस और दो बीजेपी विधायकों की कोरोना से मौत हुई है। मीणा के निधन के बाद अब एक और सीट पर राजस्थान में उपचुनाव होगा। हाल ही में प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनाव हुआ है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि धरियावद (प्रतापगढ़) से भाजपा विधायक श्री गौतमलाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, स्व. श्री मीणा के समर्थकों तथा मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
धरियावद (प्रतापगढ़) से भाजपा विधायक श्री गौतमलाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, स्व. श्री मीणा के समर्थकों तथा मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। #Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 19, 2021
मुख्यमंत्री के अलावा कई नेताओ और राजनेताओ ने भी शोक व्यक्त किया । मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धरियावद, प्रतापगढ़ से भाजपा विधायक श्री गौतमलाल मीणा जी के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की खबर बहुत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
धरियावद, प्रतापगढ़ से भाजपा विधायक श्री गौतमलाल मीणा जी के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की खबर बहुत दु:खद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति— Dr. Mahesh Joshi (@DrMaheshJoshimp) May 19, 2021
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
गौतमलाल जी के रूप में भाजपा परिवार ने मानो एक अनमोल रत्न को खो दिया है। अपनी जनता के लिए जी-तोड़ मेहनत करना और विकास कार्यों को रूकने न देने का उनका तरीका हमारी स्मृतियों में सदैव बना रहेगा। दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक-संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
ॐ शान्ति !— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 19, 2021
