Headlines

13 सितंबर से चलेगी राजस्थान विधानसभा, कल गणेश चतुर्थी की छुट्टी

13 सितंबर से चलेगी राजस्थान विधानसभा, कल गणेश चतुर्थी की छुट्टी

जयपुर: विधानसभा की कार्यवाही सोमवार से पूरे सप्ताह चलेगी। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक में अगले सप्ताह 18 सितंबर तक सदन की कार्यवाही चलाने का फैसला किया गया। शुक्रवार को विधानसभा में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी। अब सोमवार 13 सितंबर से विधानसभा चलेगी।
अगले सप्ताह पांच दिन तक सदन चलेगा। 16 सितंबर को रामदेव जयंती की छुट्टी रहेगी। बीएसी की बैठक में पांच दिन में पारित होने वाले विधेयकों को भी फाइनल कर दिया है।

सोमवार से विधानसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही भी चलेगी। इस बार बजट सत्र को ही जारी रखने के कारण बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायकों के सवाल लगाने का कोटा पूरा हो गया है। इस बार बीजेपी विधायकों के सवाल कम लगे हैं। इस वजह से शून्यकाल में बीजेपी ज्यादा आक्रामक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *