जयपुर। राज्य में कोरोना संक्रमित केस अब जिले वार देखे तो पांच जिलों को छोड़ बाकी 23 जिलों में एक अंक में ही आज केस आए है। पांच जिलों में तो एक भी संक्रमित का नया केस नहीं आया। पूरे प्रदेश में 150 संख्या संक्रमितों की मिली है उसमें सबसे अधिक 25 केस जयपुर में है, जबकि अलवर में 16, हनुमानगढ़ में 12, सीकर में 11 व जोधपुर में 10 केस कोरोना के मिले। ये अधिक संख्या वाले जिले थे।
जहां तक रिकवरी की बात की जाए तो आज भी 620 लोग ठीक हो घर पहुंचे। इस प्रकार अब एक्टिव केस पूरे प्रदेश में 3783 ही बचे है। आज कोरोना से पीड़ित 9 लोगों की मौत हुई।
Read More: जोधपुर-नागौर को मिली एक स्टेट हाईवे की सौगात
