जयपुर : राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए प्रो. अनिल कुमार शुक्ला को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDS), अजमेर में कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श के बाद यह नियुक्ति प्रदान की है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रो. अनिल कुमार शुक्ला को यह निुयक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रदान की है।
