Headlines

प्रवीण व्यास विप्र वाहिनी राजस्थान जोन-1 के प्रदेश प्रमुख नियुक्त

WhatsApp Image 2022 02 17 at 14.54.49

जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से समाज पर होने वाले अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ आवाज मुखर कर न्याय दिलाने के लिए गठित हरावल दस्ते विप्र वाहिनी के राजस्थान जोन के प्रदेश प्रमुख प्रवीण व्यास होंगे।

विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख चंद्रकांता राजपुरोहित ने विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल की अनुशंसा एवं विप्र वाहिनी के राष्ट्रीय प्रभारी भरत राम तिवारी के अनुमोदन पर प्रवीण व्यास, शाहपुरा को विप्र वाहिनी का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया है तथा उनसे तहसील स्तर पर वाहिनी का विस्तार करने को कहा है। व्यास 20 फरवरी को मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *