Headlines

शांतिकुंज स्वर्ण जयंती महोत्सव पर डाक टिकट जारी

जयपुर। शांतिकुंज हरिद्वार की स्वर्ण जयंती (1971 -2021 )वर्ष  के उपलक्ष में गायत्री जयंती पर 5 रुपए का डाक टिकट जारी किया गया। शान्ति कुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डिजीटली जुड़कर इसे जारी किया।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ  रावत, अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या, शैली पण्ड्या,  प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय डॉ चिन्मय पंड्या उपस्थित रहे।

इसके पहले 27 जून 1991 को वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महाप्रयाण दिवस के 1 वर्ष बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रुपए मूल्य का डाक टिकट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के ऊपर जारी किया था आज उनके महाप्रयाण दिवस पर उनकी स्थापना गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की शांतिकुंज स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर ₹5 मूल्य का डाक टिकट भारत सरकार द्वारा जारी किया गया।

Read More: सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां गायत्री का अवतरण दिवस पर हुआ पंचकुंडीय यज्ञ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *