Headlines

विप्र फाउंडेशन ने स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से वैक्सीन के प्रति फैलाई जन जागृति

राजनांदगांव : विप्र फाउंडेशन चेप्टर राजनांदगांव और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान मे पेटेंट फ्री वैक्सीन संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चार स्थानों पर विप्र फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने वैक्सीन के प्रति जन जागृति फैलाते हुए 1500 लोगों तक सन्देश पहुँचाया।

विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि नगर में जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, जी ई रोड ओर हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ताओ ने एक-एक घंटे रूक कर वैक्सीन के प्रति जन जागृति फैलाई। इस दौरान जिले के संघ प्रमुख विष्णु साव के साथ विप्र फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *