Headlines

पर्यावरण दिवस पर विप्र फाउंडेशन का कुशलकोट में वृक्षारोपण

WhatsApp Image 2021 06 05 at 11.07.46 AM

कुशलकोट: विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के तत्वावधान में विप्र फाउंडेशन अरथुना तहसील में आज कुशलकोट से वृक्षरोपण का शुभारंभ किया गया। यह वृक्षारोपण अभियान 15 अगस्त तक पूरे जिले में चलेगा।

विप्र जिला मंत्री पियूष पंड्या ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कुशलकोट में जितेंद्र उपाध्याय ने अपने जन्म दिन पर पौधरोपण कर किया। उपाध्याय ने कुशलकोट स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उमंग उपाध्याय,कल्पेश उपाध्याय, हिमेश पंड्या, विमलेश उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय,मयंक उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अरविंद, चिराग,चयन,जिज्ञ,यश व अखिल आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2021 06 05 at 11.07.46 AM 1

पीयूष पंड्या के अनुसार विप्र फाउंडेशन के वृक्षारोपण अभियान के तहत अरथुना तहसील के समस्त गावों मे वृक्षारोपण किया जाएगा।

विप्र तहसील अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जोशी ने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीदत्त उपाध्याय ने भी साथियो हाथ बढ़ाओ एक वृक्ष लगाओ का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *