Headlines

राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मेहंदी बाग़ में वृक्षारोपण

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भरतपुर में वृक्षारोपण

भरतपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मेहंदी बाग़ में सेवानिवृत संयुक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा इंद्रा त्यागी, बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर सभाध्यक्ष केदार पाराशर, प्रधानाचार्य एवं संकुल प्रभारी राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भरतपुर कमल किशोर शर्मा ने विद्यालय में नीम शीशम,चांदनी,अमलताश लिली,जामुन,गिलोय आदि के पौधरोपण किया। इस अवसर पर इंद्रा त्यागी ने कहा कि शिक्षक को अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाना चाहिए।

आज मानव जाति पर पर्यावरण असंतुलन का खतरा है, वृक्षारोपण से हम प्रकृति की रक्षा कर सकते है। कमल किशोर शर्मा ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हम शिक्षक बने वो भी संस्कृत शिक्षा में अतः हमें पूरे मन से सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अनिल भारद्वाज ने कहा वृक्ष प्रकृति का गहना है प्रत्येक व्यक्ति को जीवन मे कम से कम 10 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। मदन मोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर निरुपम गोयल, सुषमा कुमारी, सुमन कुमारी उपस्थित रही। सतवीर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *