जयपुर: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता का तेल निकाल दिया है।सरकारी तेल कंपनियों (Oil Company) आज फिर देश के सभी शहरों में ईंधन के दाम में इजाफा कर दिया है। बेलगाम तेल कंपनियां आम आदमी को निचोड़ने में लगी हुई है। राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ है, ऐसे में अब पेट्रोल की दर 100.44 रुपए तो डीजल की 93.66 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
चुनाव के बाद जैसे तेल कम्पनियों का मुंह खुल गया है,ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर पेट्रोल-डीजल की कीमत कहां जाकर रुकेगी? 26 दिन में पेट्रोल 3.67 रुपए और डीजल 4.46 रुपए महंगा हुआ है। कोरोना संकट के दौर में तेल की कीमतें आम आदमी को मार रही है। जबकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरी है, कीमतें 71 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 63 डॉलर पर आ गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल महंगा
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करे तो यहां भी आज पेट्रोल 26 से 30 पैसे वहीं डीजल 28 से 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया, इस बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) 93.94 रुपये जबकि डीजल (Diesel) 84.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, मुबई में पेट्रोल की कीमत 100.19 रुपये और डीजल की कीमत 92.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
