भरतपुर : हिंदी साहित्य समिति बचाओ मंच की बैठक श्रीहिंदी साहित्य समिति साभागार लक्ष्मण मन्दिर भरतपुर पर गंगाराम पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रीहिंदी साहित्य समिति को नीलामी से बचाने को लेकर जन जागरण अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार रामबाबू शुक्ल, कवि श्याम सिंह जघीना, रेणुदीप गौड़, इन्दुशेखर शर्मा, देवाशीष भारद्वाज, कृष्ण कन्हैया आदि ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व में समिति में आयोजित काव्य गोष्ठी के आयोजन के समय जिन भी कवियों ने हिंदी साहित्य समिति के विषय मे जो रचनाये प्रस्तुत की थी, उनको एक पुस्तक का रूप देकर शासन-प्रशासन के व्यक्तियो को भेंट की जाए।
बैठक के उपरान्त लक्ष्मण मन्दिर मुख्य बाजार, सनातन धर्म मार्किट, दही वाली गली में हिंदी साहित्य समिति को बचाने के लिए जनजागरण हेतु दुकानों पर व सभी राहगीरों को पेम्पलेट वितरित किये व सभी से आग्रह किया कि समिति को बचाने के लिए मंच का सहयोग करे। इस अवसर पर गंगाराम पाराशर, श्याम सिंह जघीना, रेणुदीप गॉड, इन्दुशेखर शर्मा, देवाशीष भारद्वाज, राजवीर चौधरी, कृष्ण कन्हैया आदि उपस्थित रहे।

