Headlines

चाकसू जार विधानसभा ईकाई का गठन : राजेंद्र अध्यक्ष, नैनीवाल महासचिव नियुक्त

जयपुर। जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव संजय सैनी, प्रदेश सचिव भाग सिंह एवं जयपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश शर्मा के आतिथ्य में चाकसू क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने सर्व सहमति से जार की चाकसू विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का…

Read More

इतिहास में पहली बार धौलपुर स्टेशन से बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन के लिए रवाना हुई मालगाड़ी

धौलपुर: उत्तर मध्य रेलवे के राजस्थान के एकमात्र धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन के लिए एक मालगाड़ी रवाना की गई। कोलकाता की निजी कंपनी बीके उद्योग लिमिटेड द्वारा ओइल्ड केक (पशुओं का खल) से भरे 42 वैगन कार को बांग्लादेश रवाना किया गया है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य राघवेंद्र उपाध्याय…

Read More

ACB ने 50 हजार की रिश्वत के साथ BDO और ग्राम सचिव अधिकारी को धर दबोचा

बांसवाड़ा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) की टीम ने रविवार रात को कुशलगढ़ विकास अधिकारी (BDO) फिरोज खान और कोटड़ा राणगा ग्राम सचिव मलजी धणावा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम पंचायतों में हुए निर्माण कामों की जांच नहीं करने की एवज में इन्होंने 2.85 लाख रुपए मांगे थे। एसीबी ने दोनों आरोपियों के कब्जे…

Read More

विधानसभा का मानसून सत्र 9 सितम्बर से बुलाए जाने की तैयारी !

जयपुर। राज्य में पंचायत चुनावों के खत्म होते ही विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। छह माह की संवैधानिक बाध्यता के चलते सरकार को 18 सितम्बर से पहले सत्र बुलाना है। संभवत: 9 सितम्बर से विधानसभा का सत्र शुरू हो सकता है, जो पांच से छह दिन चल सकता है।…

Read More
पंचायती राज चुनावों में RLP की एंट्री, जयपुर में जिला परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे

पंचायती राज चुनावों में RLP की एंट्री, जयपुर में जिला परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे

जयपुर। राज्य में पिछले दिनों हुए तीन सीटों के चुनावों में आरएलपी (RLP) ने भाजपा के संकट खड़ा कर दिया था तथा सुजानगढ़ सीट तो आरएलपी के कारण ही गंवानी पड़ी थी उसी आर एलपी ने जिला परिषद चुनावों में जयपुर जिले में 8 उम्मीदवार भाजपा के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी । आरएलपी…

Read More

तेजस्वी सूर्या ने स्वतंत्रता दिवस पर नए भारत के संकल्प का किया आह्वान,भारत माता की आरती उतारी,साइकिल रेस भी लगायी

उदयपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बैंगलोर सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एवं मोदी जी के नए भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने ओजस्वी विचारो से कार्यकताओं में जान फूंकी। भाजयुमो प्रदेश…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर दीपोत्सव सा जश्न ,रंग-बिरंगी रोशनी देखने उमड़े लोग

जयपुर : देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर भी आजादी के महोत्सव से अछूता नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालय और पर्यटक स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ रहे हैं।…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर सारस्वत विकास परिषद् (कुण्डीय) द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जयपुर: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सारस्वत विकास परिषद् (कुण्डीय) औऱ सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान मेँ स्थानीय विद्याधर नगर स्थित श्री परशुराम भवन मेँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज के लोगों के उत्साह का आलम यह था कि कार्यक्रम कि पूर्व संध्या तक 100 से ज्यादा लोगों…

Read More

अमानीशाह नाले में मिला युवक का शव

जयपुर: जयपुर में 15 अगस्त को सोढाला में अमानीशाह नाले में एक युवक का शव फंसा हुआ मिला। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। सोढ़ाला पुलिस ने पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। सोढाला…

Read More

ट्रॉले और कार में भिड़ंत,गोवर्धन परिक्रमा करके लौट रहे 5 की मौत

अलवर: अलवर के पास रविवार को ट्रॉले और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे का हिस्सा अलग हो गया। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार और ट्रॉले…

Read More

विप्र फाउंडेशन के नाम एक और बड़ी उपलब्धि : उत्कृष्ट सेवाकार्यों के लिए विप्र फाउंडेशन को एक साथ 4-4 सरकारी सम्मान

धौलपुर। विप्र फाउंडेशन ने अपने ध्येय वाक्य उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र की अवधारणा को सार्थक करते हुए कोरोनाकाल व अन्य जो सेवाकार्य निरंतर कर रहा हैं उसे सर्वत्र सराहा जा रहा है। धौलपुर जिला प्रशासन ने तो स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के जिला स्तरीय समारोह में विप्र फाउंडेशन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया…

Read More
राजस्थान में RPS अफसरों के तबादले,सुमन चौधरी होंगी जयपुर कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी नॉर्थ

सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोले

जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। अब सरकार प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले भी करने जा रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी और बताया कि इसके लिए 18 से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। द्वितीय श्रेणी के करीब 5 हज़ार…

Read More
सालासर मंदिर का स्थापना दिवस कल, विशेष आरती के बाद बदलेंगे बालाजी का चोला

सालासर मंदिर का स्थापना दिवस कल, विशेष आरती के बाद बदलेंगे बालाजी का चोला

सीकर : सिद्धपीठ सालासर मंदिर का 267वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। 1811 में सावन शुक्ला नवमी को संत शिरोमणि मोहनदास महाराज ने सालासर मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद से हर साल इसी दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने बताया कि…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर CM गहलोत बोले- देश में आज लोकतंत्र खतरे में,लोगों को जा रहा है दबाया

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा कि देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। पहले देश में आलोचकों की बातों को तवज्जो दी जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार अपने खिलाफ किसी भी आवाज को उठने नहीं दे रही है। CBI, ED, इनकम टैक्स जैसे विभागों…

Read More

होटल की जमीन पर खड़े हो सकेंगे मल्टीस्टोरी फ्लैट, गहलोत सरकार ला रही है नया कॉन्सेप्ट

जयपुर : राज्य में बदहाल पड़ी होटल इंडस्ट्रीज को बूस्टअप करने के लिए गहलोत सरकार एक नया कॉन्सेप्ट लेकर आ रही है। इसके तहत होटल की खाली पड़ी जमीन जिसका होटल व्यवसायी उपयोग नहीं ले रहे, उस पर मल्टीस्टोरी फ्लैट्स बनाकर बेच सकेंगे, ताकि होटल संचालक अपने घाटे और इन्वेस्टमेंट की रकम को रिकवर कर…

Read More