Headlines

स्वतंत्रता दिवस पर सारस्वत विकास परिषद् (कुण्डीय) द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जयपुर: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सारस्वत विकास परिषद् (कुण्डीय) औऱ सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान मेँ स्थानीय विद्याधर नगर स्थित श्री परशुराम भवन मेँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज के लोगों के उत्साह का आलम यह था कि कार्यक्रम कि पूर्व संध्या तक 100 से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया। इसमें मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। संस्था के प्रवक्ता शंकरलाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम मेँ जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, जगन्नाथ शर्मा, नीलकमल शुक्ला, गोविंदगढ़ डी.एस.पी. संदीप सारस्वत, एस डी शर्मा जी, महेन्द्र शर्मा, सुनील सारस्वत, उपेंद्र, मंजू शर्मा, सुरेश सारस्वत ने विशेष तौर पर शिरकत की। कैलाश ओझा औऱ नंदकिशोर तावणियां के प्रभारित्व मेँ यह कार्यक्रम हुआ। कुल 117 यूनिट ब्लड का संकलन कर एसएमएस ब्लड बैंक को सौंपा गया।

WhatsApp Image 2021 08 15 at 8.09.29 PM

इस अवसर पर संस्था के सरंक्षक शिवशंकर ओझा, सुरेन्द्र सारस्वा, सत्यनारायण सारस्वा, अध्यक्ष राजेश सारस्वा, उपाध्यक्ष मनोज अमन, धनराज मोट, जगदीश सारस्वा, नन्दलाल सारस्वा, मदनलाल ओझा, शिवशंकर तावणियां, रामनिवास सारस्वा, महासचिव अधिवक्ता हनुमान शर्मा, सहसचिव मनोज ओझा, कैलाश ओझा, मुरलीधर तावणियां, पवन सारस्वा, दामोदर सारस्वा, बाबूलाल सारस्वा, गौरीशंकर कायल, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद सारस्वा, प्रवक्ता शंकरलाल शर्मा के आलावा सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेश सारस्वत ने ब्लड डोनेशन को सबसे बड़ा दान बताया। संदीप सारस्वत ने संस्था के इस कार्य को सराहा तथा पौधरोपण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *