@ नरेश पारीक
श्रीगंगानगर : पूर्व मंत्री व विधायक विधानसभा श्रीकरणपुर सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर ने सोमवार को PSA ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया । गुरमीत कुन्नर ने पदमपुर में प्लांट का शिलान्यास किया। ऑक्सीजन प्लांट, 1.63 करोड़ की लागत से बन रहा है । उन्होंने बताया कि श्रीकरणपुर में सरकार व पदमपुर में एमएलए कोटे से प्लांट बनेगा।
विधायक गुरमीत कुन्नर,रूबी कुन्नर ने सीएम अशोक गहलोत का आभार जताया । इससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने में मदद मिलेगी। इस मौक़े पर उन्होंने जनसहयोग से वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस और एक अन्य एम्बुलेंस देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन रूबी मिगलानी, बीसीएमओ मुकेश मित्तल,सीओ सुरेंद्र सिंह, फूलचंद मिगलानी,ईओ साहब राम व अन्य मौजूद रहे ।
