उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 481 वी जयंती के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन पन्नाधाय सेवा संस्थान एवं गुर्जर युवा महासभा के साझे में आयोजित गोवर्धन विलास स्थित पन्नाधाय दीर्घा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं अमरखजी महादेव में वैश्विक महामारी कोरोना के निवारणार्थ “यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ” का आयोजन किया गया।
पन्नाधाय के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा ले
पन्नाधाय सेवा संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम में पन्नाधाय संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह धाबाई, महाराणा प्रताप आयोजन समिति के संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार, क्षत्रिय महासभा के कोषाध्यक्ष राम सिंह देवड़ा, नगर निगम पार्षद गौरव प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह मायदा बतौर अतिथि उपस्थित थे। संस्थान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह धाबाई ने स्वागत उद्बोधन दिया। संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ने पन्नाधाय के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके पश्चात उपस्थित सभी ने पन्नाधाय के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।
अमरखजी महादेव में वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन पंडित अजय शास्त्री के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पन्नाधाय सेवा संस्थान के कालू भाई गुर्जर, कमलेश गुर्जर नगर, नगर पार्षद गौरव प्रताप सिंह, दीपक चौधरी, हेमंत आमेटा मनीष सेन, अनूप औदिच्य, शेखर गुर्जर, कपिल इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।
