Headlines

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर ग्रेटर जयपुर नगर निगम के लाइसेंस शुल्क वसूली के आदेश पर रोक

ग्रेटर जयपुर नगर निगम

जयपुर : ग्रेटर जयपुर नगर निगम के लाइसेंस शुल्क मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मंत्री शांति धारीवाल ने बड़ा एक्शन लिया। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने ग्रेटर जयपुर नगर निगम के लाइसेंस शुल्क वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है। इसी मामले को लेकर जयपुर में ट्रेड लाइसेंस लागू करने और भारी भरकम फीस वसूली के खिलाफ व्यापारियों ने 11 सितम्बर को बाजार बंद का ऐलान किया हुआ है।

मंत्री शांति धारीवाल ने सीएम गहलोत को मामले की वस्तु स्थिति बताई थी। इसके बाद सीएम के निर्देश पर निगम के आदेश पर रोक लगाई गई। कोरोना के कारण हुए उपजे विषम आर्थिक हालातों के कारण रोक लगाई। गौरतलब है कि शहर के कांग्रेस विधायकों ने धारीवाल से इस शुल्क पर रोक लगाने की मांग की थी। गुरुवार को ही शहर के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी धारीवाल से मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *