Headlines

अब REET लेवल-1 आंसरशीट से छेड़छाड़ का संदेह : रिजल्ट में अभ्यर्थी के 3 नंबर आए, जबकि बोर्ड की आंसर-की के अनुसार 140 उत्तर सही

RAS

जोधपुर : REET को लेकर उपज रहे विवाद के कारण राज्य सरकार ने लेवल 2 का एग्जाम रद्द कर दिया। लेकिन अब लेवल 1 में मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। इसे बेहद गंभीर मानते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने मार्कशीट की मूल व कार्बन कॉपी की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। चूरू निवासी परीक्षार्थी रामप्रसाद की तरफ से एडवोकेट गजेन्द्र सिंह बुटाटी ने हाईकोर्ट में याचिका पेश कर बताया कि याचिककर्ता ने REET 2021 में हुई लेवल 1 की परीक्षा में भाग लिया। एग्जाम के बाद अभ्यर्थी को दी जाने वाली ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी प्राप्त की। बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की के अनुसार याचिककर्ता के 140 उत्तर सही हैं, जबकि बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में यचिककर्ता को केवल 3 अंक मिले। संदेह है कि उसकी उत्तर तालिका के साथ छेड़छाड़ की गई है।

अगली सुनवाई अब दो मार्च को

25 नवम्बर 2021 को हुई पिछली सुनवाई में न्यायाधीश अरुण भंसाली ने बोर्ड को मूल उत्तरतालिका पेश करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट में बुधवार को बोर्ड की तरफ से रामप्रसाद की मूल उत्तर तालिका पेश की गई। इस उत्तर तालिका को लेकर बोर्ड की तरफ से कहा गया कि रामप्रसाद ने उत्तर तालिका में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए अ,ब,स,द के रूप में दिए गए चारों गोलों को भर दिया। इस कारण उसके नंबर नहीं आए। वहीं एडवोकेट बुटाटी का तर्क था कि उत्तर तालिका की कार्बन कॉपी में सभी गोले भरे हुए ही नहीं हैं। इससे स्पष्ट है कि बोर्ड में इस उत्तर तालिका के साथ छेड़छाड़ की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश अरुण भंसाली ने मूल व कार्बन कॉपी की उत्तर तालिका की फोरेंसिक जांच करवाने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब दो मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *