Headlines

राजीव गांधी की पुण्य तिथि से “कोई भुखा न सोये” अभियान

राजीव गांधी की पुण्य तिथि से "कोई भुखा न सोये" अभियान

कपासन: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर स्थानीय राजीव गांधी युवा क्लब ने कोविड-19 में एक अनुठी पहल करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भावना “कोई भुखा न सोये” को सफल बनाने के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य प्रारंभ किया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. ललित बोरीवाल के सहयोग से चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ आज स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर किया गया।

राजीव गांधी की पुण्य तिथि से "कोई भुखा न सोये" अभियान

कपासन नगरपालिका क्षेत्र में करण जी का खेडा, भुपालखेडा, मियांचन्द खेडा,कृषि उपज मण्डी के पीछे की बस्ती आदि क्षेत्रों में आज जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये।

क्लब की ओर से लाॅकडाउन के प्रारम्भ से ही गांवो में खाद्य सामग्री किट वितरण पिछले कई दिनों से किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत राशमी, कपासन नगरपालिका क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र एवं भूपालसागर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को निरन्तर राशन सामग्री का वितरित किया जा रहा है।

राजीव गांधी की पुण्य तिथि से "कोई भुखा न सोये" अभियान

इस कार्य को क्लब के अध्यक्ष डॉ. ललित बोरीवाल, दिनेश चास्टा, एडवोकेट पवन शर्मा, पुखराज खाब्या, एडवोकेट फिरोज अली, रामपाल सरगडा, इकबाल आदि निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि खाद्य सामग्री एवं भोजन पैकेट के लिए जरूरतमंद लोगों के लिए मोबाइल न. 7727083191, 9829038379, 960804829 पर सम्पर्क कर अपने आसपास के जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *