Headlines

सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर आवास पर की जनसुनवाई

बेनीवाल

नागौर : आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को अपने नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई की। सांसद बेनीवाल के आवास पर नागौर सहित बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व कई जिलों के लोगो ने मुलाकात की। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सरकारी महकमों के अधिकारियों को कार्यालयों से प्राप्त जन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की जरूरत है। बेनीवाल के समक्ष पेयजल, विद्युत, सड़क सहित कई सार्वजनिक समस्याएं लोग लेकर आए, जिस पर सांसद बेनीवाल ने कई समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *