Headlines

सांसद बेनीवाल रहे नागौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लिया भाग

WhatsApp Image 2022 02 16 at 19.00.24 e1645019138214

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बुधवार को नागौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कई स्थानों का दौरा करके सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सांसद ने जोधपुर-नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टांकला ग्राम में एक निजी होटल का उदघाटन किया। वही खींवसर विधानसभा क्षेत्र के डेहरु ग्राम में स्थित डारेसिया गौशाला में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा में भाग लिया तथा कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सांसद ने कहा की ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में धर्म के प्रति जागृति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा की गौ सेवा हितार्थ करवाई जा रही इस कथा से आम जन को भी सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा मिलेगी । इस अवसर पर सांसद के इस गांव की गौशाला में स्वयं की तरफ से 51 हजार रुपए देने गौशाला में सांसद कोष से हॉल बनवाने की घोषणा की। साथ ही कहा की गांव की स्कूल के पूरे नए भवन निर्माण के लिए वो प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सांसद ने स्थानीय लोगो द्वारा अवगत करवाई गई। समस्याओं व मांगो को भी सुना। उसके बाद सांसद ने नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कांटिया ग्राम में आयोजित हो रही। श्री राम कथा कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा कथा श्रवण का लाभ लिया,इस अवसर पर सांसद ने विकास व जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और आम जन की समस्याओं को भी सुना ।

आवास पर की जन सुनवाई

सांसद बेनीवाल ने क्षेत्र के कार्यक्रमो में रवाना होने से पूर्व नागौर ,टोंक,प्रतापगढ़ सहित कई जिलों से आए लोगो व पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करके जन समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए दूरभाष पर सम्बन्धित विभागो के अधिकारीयों को निर्देशित किया। आरएलपी से जिला अध्यक्ष हनुमान भाकर,मुंडवा प्रधान प्रतिनिधी रेवन्त राम डांगा सहित कई जन प्रतिनिधि सांसद के साथ दौरे में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *