Headlines

रामदेव पशु मेले के आयोजन की अनुमति को लेकर सांसद बेनीवाल हुए सक्रिय

FJdnwJOakAInNvY e1642596854969

नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया को पत्र भेजकर नागौर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विश्व विख्यात रामदेव पशु मेले के आयोजन की अनुमति देने की मांग की है। सांसद ने कहा कि नागौर के बैल की नस्ल देश भर में प्रसिद्ध है साथ ही उक्त मेले की तरफ न केवल राजस्थान बल्कि देश के कई राज्यों के किसान टकटकी लगाकर देख रहे हैं और इस प्रकार के मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है।

सांसद बेनीवाल ने कहा कि लोगों ने अब वैक्सीनेशन भी करवा लिया तथा मेला मैदान का क्षेत्रफल 200 बीघा से अधिक है और सरकार जब अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी स्वीकृति दे रही है। ऐसे में उक्त मेले की स्वीकृति देना किसानों तथा पशुपालकों के हित में होगा क्योंकि कोरोना के संकट काल में किसानों की तथा पशुपालकों की आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हुई ऐसे में यह मेला उनके लिए काफी लाभकारी होगा। सांसद ने मामले को लेकर पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया,पशुपालन विभाग की शासन सचिव आरुषि मलीक व पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक से दूरभाष पर भी वार्ता की साथ ही कलक्टर नागौर को भी पत्र भेजा।

आवास पर की जनसुनवाई 

सांसद ने बुधवार को नागौर आवास पर जिले के किसानों व ग्रामीणों की समस्याओ को भी सुना व उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *