Headlines

पति के झगड़े से परेशान 5 बेटियों संग कुएं में कूदी मां

बेटियों

कोटा : रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना के कालियाखेड़ी (मदनपुरा ग्राम पंचायत) गांव में पति से परेशान महिला 5 बेटियों को लेकर कुएं में कूद गई। इससे सबकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने रविवार सुबह कुएं से 6 शव निकाले। बताया जा रहा है कि महिला का पति से रोज झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने जान दे दी। सूचना के बाद रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक, सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बेटियों
घर से बाहर होने की वजह से दो बेटियां जिंदा बची।

सीआई राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कालियाखेड़ी बंजारों का गांव है। यहां शिवलाल का परिवार भी रहता है। शिवलाल की पत्नी बादाम देवी (40) अपनी पांच बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। उसके साथ 14 साल की सावित्री, 8 साल की अंजलि, 6 साल की काजल, 4 साल की गुंजन और 1 साल की मासूम अर्चना की डूबने से मौत हो गई। परिवार में 14 वर्षीय गायत्री और 7 वर्षीय पूनम जिंदा बचे हैं। जिस समय मां, बेटियों को लेकर कुएं में कूदी, गायत्री और पूनम घर से बाहर थी। इसलिए उनकी जान बच गई।

बेटियों

बादाम देवी के पति शिवलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर था। शाम तक नहीं लौटा था। रात को पत्नी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी सामने आई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी 6 शवों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *