Headlines

जनसुनवाई के दौरान विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने बांटे 170 पट्टे

WhatsApp Image 2022 02 13 at 19.15.15

चाकसू : सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिलना चाहिए, इसी भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गांधी जयंती के पावन अवसर पर “प्रशासन गांवों के संग” और “प्रशासन शहरों के संग” अभियान की शुरुआत की थी। इसी भावना को ध्येय में रखते हुए चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने उपखंड कार्यालय मे 170 पट्टे वितरित किए। विधायक ने वृद्ध व निराश्रितों को घर जाकर पट्टे देने की बात कही तो हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं विधायक सोलंकी ने लोगो को मौके पर ही पट्टे वितरित किये।

WhatsApp Image 2022 02 13 at 19.17.31

दरअसल, रविवार को विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की ओर से चाकसू उपखंड मुख्यालय पर की गई जनसुनवाई के दौरान विधायक ने वादा किया कि जरुरतमंद को उसके हक का लाभ घर बैठे मिलेगा। इसके लिए उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की कतई आवश्यकता नहीं हैं। इसके उपरांत चाकसू नगरपालिका द्वारा वृहद स्तर पर 170 पट्टो का वितरण जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी गोरधन लाल शर्मा, तहसीलदार अंजित कुमार बुंदेला, नगरपालिका ईओ जितेंद्र कुमार मीना, चेयरमैन कमलेश बैरवा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर, नगरपालिका पार्षद रमन खडेलवाल सहित सभी नगरपालिका पार्षद, मंडी वाईस चेयरमैन अवधबिहारी शर्मा सहित समस्त वर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

सोलंकी

विधायक सोलंकी का लोगो ने जताया आभार

जनसुनवाई में खंडेलवाल नगर व धर्म दास कॉलोनी वाले काफी दिनो से नगरपालिका मे अपने मकान के पट्टे बनवाने के लिए काफी दिनो से चक्कर काटते-काटते थक चुके थे। आज जनसुनवाई के दौरान इन दोनो कॉलोनी के लोगो की समस्या को विधायक सोलंकी ने समझकर मौके पर ही तत्काल पैसे जमा करवाकर जल्द से जल्द पट्टे देने के आदेश किये। आदेश करने के बाद उन लोगो के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और विधायक का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड नं 8 मे विधवा व ब्लाइंड महिला शोभा देवी भी अपनी समस्या लेकर जन सुनवाई मे अपनी समस्या लेकर पहुंची तो विधायक सोलंकी ने नगरपालिका इओ को सुरक्षा निर्माण दिवार के पास खाली पड़ी जगह को तीन दिन मे मिट्टी डलवाने के आदेश जारी किये।

सोलंकी

विधायक ने समस्याएं-वेदनाएं सुन किया निस्तारण

चाकसू विधानसभा क्षेत्र में विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने अभियान के तहत आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग की कमान अपने हाथों में ले रखी है और विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जाकर इन शिविरों में हो रहे कार्यों को देख नियमित देख रहे हैं। इससे शिविरों में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आमजन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ हो रहा हैं। विधायक ने शिविरों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया, जरुरतमंदों की समस्याएं-वेदनाएं सुनी और उनका हाथोंहाथ निस्तारण भी किया तथा अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ पीडित लोगों के कार्य करने के निर्देश दिए। शिविरों में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन की दिशा में ये अभियान राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम हैं। साथ ही उन्होंने पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक सोलंकी का स्पष्ट संदेश हैं कि लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडे, यही इन अभियानों की मूल भावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *