चाकसू : आज पंचायत समिति सभागार चाकसू में विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू क्षेत्र के सभी पत्रकारों एवं होकरो को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट उपलब्ध करवाएं।
इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि पत्रकार दिन रात मेहनत करके अपने जीवन को संकट में डाल कर अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं वही हमारा भी यह कर्तव्य बनता है।
कोरोना जैसी महामारी में हम उनको बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाएं। विधायक ने पत्रकारों एवं होकरो को ग्लवस मास्क, सैनिटाइजर साबुन का किट दिया।
इस अवसर पर विधायक सोलंकी के साथ सीताराम मण्डावरिया, अमोद हुसैन ,रमन खंडेलवाल रजत साँवरिया आदि भी उपस्थित थे।
