Headlines

विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने दिव्यांगों को किया स्कूटी का वितरण

चाकसू। पंचायत समिति सभागार में कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने दिव्यांगों को स्कूटी का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह स्कूटी वितरण दिव्यांगों की आवश्यकताओं को देखते हुए किया गया है भविष्य में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कि व्यवसाय करते हैं, नौकरी करने के लिए अन्यत्र जाते हैं तथा जिनका अत्यधिक यात्रा का कार्य पड़ता हैl

वेद प्रकाश सोलंकी

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, कृषि मंडी चेयरमैन हरीनारायण चौधरी, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर, करेड़ा सरपंच राजेश चौधरी, हजारी चौधरी, सीताराम मंडावरिया, भरत लाल मीणा रलावता लालाराम धाकड़, नगर पालिका पार्षद विक्रम सांवरिया, अमजद हुसैन, शौकीन गुर्जर, रमन खंडेलवाल ,द्वारका प्रसाद जांगिड़, आसिफ खान, तौसीफ अहमद, शंकर शर्मा, नरेंद्र पूनिया सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

वेद प्रकाश सोलंकी

स्कूटी प्राप्त करने वालों में राकेश सिंह हनुतिया ,गोपाल यादव तापड़िया ,हरीश मीणा शिवदासपुरा, मुकेश चोपड़ा तितरिया, प्रभु नारायण पहाड़िया ,छोटू सैनी कोटखावदा ,श्योजी राम देवगांव ,जुगल किशोर वर्मा मानपुरा, हनुमान सहाय रानीवास, लव कुश शर्मा बिसालु थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *