अजमेर : स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच पर आयोजित सम्भाग स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर चढ़ते वक़्त भीड़ के कारण मंत्री धारीवाल गिर गए। उनके साथ चल रहे लोगों ने उन्हें उठाया। गिरने के बाद धारीवाल अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद वे मंच पर जा बैठे। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी। मंत्री शान्ति धारीवाल शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे अजमेर के जवाहर रंगमंच पहुंचे। बताया जाता है कि धारीवाल के साथ भीड़ चल रही थी। इसी दौरान संभवत: धक्का लगने से वे गिर गए।
मंत्री धारीवाल अजमेर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए अजमेर संभाग के नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला में भाग लेने के लिए आए थे। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे और कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा जिले नगर निकायों के जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

