चाकसू। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने नीलकंठ रोड पर प्रस्तावित महाराणा प्रताप सेंट्रल पार्क का आज विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बोलते हुए सोलंकी ने कहा कि चाकसू के विकास कार्य में धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय जो जनता से वादे किए गए थे उनमें से 90% वादे पूरे किए जा चुके हैं और चाकसू वासियों के लिए अन्य कई योजनाएं विचाराधीन है जो कि जल्द ही चाकसू वासियों के लिए धरातल पर आएगी। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन सहित संपूर्ण बोर्ड को बधाई देते हुए धन्यवाद का पात्र बताया तथा कहा कि विकास कार्यों के लिए सभी ने एकजुट होकर साथ दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने कहा कि चाकसू के इतिहास में पहली बार एक साथ 17 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की टेंडर लगाए गए हैं जिनका कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा । नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में विकास कार्यों में बिना भेदभाव के कार्य जारी रहेंगे।

इस दौरान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सेंट्रल महाराणा प्रताप पार्क सहित सार्वजनिक पार्क चमर तलाई, 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत गोलीराव तालाब स्थित पार्क आईडीएसएमटी योजना स्थित पार्क एवं शमशानो एवं कब्रिस्तान के कार्यों का शिलान्यास किया। तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय मनोहरा तालाब, आयल मिल शमशान के पास, गोदामों में स्थित शौचालय ,नीलकंठ मंदिर के पास तथा सब्जी मंडी स्थित शौचालय का लोकार्पण भी किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोकर, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन लल्लू लाल कुमावत, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सीताराम गुर्जर, कृषि मंडी चेयरमैन अध्यक्ष हरिनारायण चौधरी,उपाध्यक्ष अवध शर्मा, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र मीणा,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद नागौरी,सीताराम मंडावरिया, हनुमान सैनी ,नरेंद्र पूनिया , नगर पालिका के पार्षद गणों सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
