Headlines

विधायक बिधूड़ी ने SHO को जमकर दी गालियां, SHO थाना छोड़ पंहुचा लाइन में

sho

चित्तौड़गढ़: अतिक्रमण मामले में धारा नहीं जोड़ने से नाराज बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने भैंसरोगढ़ थाना अधिकारी को जमकर गालियां दी। 37 मिनट के इस ऑडियो में 103 बार गालियां देते हुए SHO को कई बार धमकाया। इस दौरान SHO संजय गुर्जर बार-बार गाली न देने की गुजारिश करता रहा। लेकिन कांग्रेस MLA बिना रोक-टोक के गालियां देते रहे। इस दौरान उन्होंने एसएचओ को बर्खास्त करने की भी धमकी दी। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद SHO संजय गुर्जर गुरुवार को एसपी प्रीति जैन को एप्लिकेशन दी और कहा कि विधायक के दबाव में वे काम नहीं कर सकते। ऐसे में उन्हें लाइन में भेजा जाए। गुरुवार को उन्हें लाइन में भेज दिया। लेकिन, लाइन में जाने से पहले एसएचओ संजय गुर्जर ने भैंसरोगढ़ थाने में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं विधायक का कहना है कि ऑडियो मॉडिफाई किया हुआ है, मैं तो गालियां देता ही नहीं।

दरअसल, एक अतिक्रमण के मामले विधायक अपनी मनमाफी धारा जुड़वाना चाहते थे। लेकिन एसएचओ ने मना कर दिया। इस ऑडियो में हेमराज के और संजय वाधवा केस का भी जिक्र किया हुआ है। इस पर थाना अधिकारी गुर्जर ने कहा कि जब कोई केस बन ही नहीं रहा तो मैं जबरदस्ती कैसे कर सकता हूं। उन्होंने बार-बार कहा कि मुझे फांसी पर चढ़ा दो लेकिन आप के कहने पर मैं गलत काम नहीं करूंगा। विधायक बिधूड़ी ने संजय गुर्जर को 15 दिन में बर्खास्त करने की धमकी दी और यह भी कहा कि मेरा काम छोड़ने की हिम्मत भी कैसे हुई। एसपी प्रीति जैन ने बताया कि ऑडियो पूरा सुना है। लेकिन, किसके बारे में बातचीत हो रही है। यह पूरी तरह से नहीं पता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *