भुसावर। वैर-भुसावर से विधायक तथा गहलोत सरकार में नागरिक सुरक्षा, कृषि,पशुपालन व मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री भजन लाल जाटव को आज अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेसियों ने ही अपने मंत्री के काफिले को पहले तो काले झंडे दिखाए तथा जब वे जसपुरा मोरोली (भरतपुर) पहुंचे तो वहां भी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल से भी 10 मिनट में भागना पड़ा।
जाटव गए थे विद्यालय के उद्घाटन में
जानकारी के अनुसार जाटव जसपुरा मोरोली में देव नारायण बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही ग्रामीण सड़क पर मिल गए और काले झंडे लहरा विरोध करने लगे। वे जैसे-तैसे कार्यक्रम स्थल पर वहां भी विरोध शुरू हो गया। इसके चलते मंत्री जी को आनन-फानन में विद्यालय से भी भागना पड़ा, जबकि उनके साथ सुरक्षा जाप्ता भी था। ग्रामीण सड़क व अन्य विकास कार्य नहीं होने से नाराज थे।
उन्होंने जाटव को देखते ही मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सबसे मजेदार बात यह है कि विरोध करने वाले कोई और नहीं कांग्रेस के ही थे। ये कांग्रेसी सचिन पायलट के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच पता चला है कि पुलिस की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम को देखते हुए चौकी प्रभारी व पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े: अनिरुद्ध सिंह ने पायलट के समझाने पर पिता के खिलाफ ट्वीट को किया डिलीट
ये भी देखे: राम मंदिर नींव की पहली तस्वीर, अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद
