महामारी अनुष्ठान की अनुमति की मांग का ज्ञापन विश्वेन्द्र सिंह को

0
948
भरतपुर। भरतपुर के विद्वतजनों की सभा ने लोहागढ़ की कुलदेवी  भगवति श्री कैला देवी (झील का वाड़ा) में शताधिक वर्षो से चली आ रही शक्ति उपासना शतचण्डी महायोग वैदिक एकादश विप्रात्मक अनुष्ठान की परम्परा को निर्विध्न जारी रखने के लिए प्रसाशन से अनुमति की मांग की है। इस संबंध में विप्र फॉउंडेशन भरतपुर की कार्यकारणी ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक डीग-कुम्हेर विश्वेन्द्र सिंह के नाम युवराज अनिरुद्ध सिंह को ज्ञापन सौपा और प्रशासन से अनुमति दिलाने की माँग की।
                 ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल ।के विप्र फॉउंडेशन जोन-1 डी (राज०) के प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा, विफा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी, प्रदेश महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) बबिता शर्मा, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्धाज, कमल कांत त्यागी,जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) तारा चन्द शर्मा , जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, जिला उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, जिला सचिव बंटू भाई, जिला सचिव अशोक शर्मा, जिला महामंत्री हरिओम हरि, जिला महामंत्री युवा कुलदीप दीक्षित, देवांश शर्मा, माधव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
 इस माँग का श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर, श्री वेद विधालय भरतपुर, श्री संस्कृत प्रचार समिति भरतपुर, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, ब्रज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर आदि अन्य संगठन व संस्थाओ ने समर्थन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here