Breaking news : जमवारामगढ़ में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगो की मौत

आग

जयपुर : जमवारामगढ़ थाना इलाके में आज सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से झुलसने से फैक्ट्री के अंदर फंसे 3 बच्चों समेत 4 की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस और फायर ​ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। फायर ​ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों ने करीब साढे तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग सुबह 9 बजे लगी। इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के परिवार बाहर निकल कर भागे। भगदड़ में मजदूरों के तीन बच्चे फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक शंकरलाल का भतीजा रमेश उर्फ कालू (25) फैक्ट्री में फंसे बच्चों को निकालने अंदर गया। मगर भीषण आग की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। आग बुझने के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला गया।

आग

मृतक 3 बच्चों की उम्र 2 से 5 साल बताई जा रही है। मृतक बच्चे गरिमा (3) अंकुश (5) दिव्या (2) साल बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में जिया (8) और एक महिला पार्वती (45) घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग से लाखों को माल जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी। वहीं मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

केमिकल होने की वजह से आग ज्यादा भीषण हुई

प्रत्यक्षदर्शी विश्राम सैनी ने बताया कि तारपीन के तेल की फैक्ट्री में सुबह करीब 9:00 बजे आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस हादसे में फैक्ट्री के अंदर रहने वाले मजदूर परिवार के तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। बच्चों को बचाने गए फैक्ट्री मालिक शंकर लाल सैनी के भतीजे कालू की आग में झुलसने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *