Headlines

सारों नगर भीग रह्यो रंग में……..ओ सारों नगर भीग रह्यो रंग में, गींदड़ व ढप नृत्य में देर रात्रि तक झूमे प्रवासी व कस्बेवासी

गींदड़ व ढप नृत्य में देर रात्रि तक झूमे प्रवासी व कस्बेवासी

लक्ष्मणगढ़: कस्बे में कबूतरियाँ कुआँ चौक पर आयोजित चार दिवसीय गोरबंद -2022 कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को युवाओं की ओर से प्रख्यात बांसुरी वादक विमल पारीक के निर्देशन में नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों के साथ युवतियों व युवा शक्तियों ने बेहतरीन गींदड़ व ढप नृत्य के माध्यम जमकर धमाल मचाया।

विनय तमोली, विकास मिश्र, मोहित मिश्र व नन्हे बाल कलाकार भव्य सैनी ने जहां बांसुरी के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांधा, वहीं पवन बुटोलिया, मुरारी मिश्र, योगेश जोशी, रविन्द्र सोनी, कुशल खरादी, गुंजन जोशी, अमित चौमाल ने अपने होलीमय गीतों की धुन पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। ढप नृत्य के दौरान राघव नारनोलिया की ढोलक तथा अश्विनी पारीक के नगाड़े पर दी गयी।

गींदड़ व ढप नृत्य में देर रात्रि तक झूमे प्रवासी व कस्बेवासी

प्रस्तुति ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी। युवाओं के साथ बेख़ौफ़ होकर गींदड़ नृत्य करती बालिकाओं एंजेल वर्मा, मीनाक्षी सैनी, खुशी बागड़ी व अश्विन पारीक ने सबका मन मोह लिया। देर रात्रि तक चले ऐतिहासिक गींदड़ व ढप नृत्य के कार्यक्रम का कस्बेवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता दिनेश जोशी, विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बुटोलिया, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक छगन शास्त्री, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के अध्यक्ष विष्णु भूत, सोसाइटी के सरंक्षक पवन गोयनका व शशिकांत पुजारी ने नंगाड़े पर वादन करके कार्यक्रम का आगाज किया।

सोसाइटी के सक्रिय सदस्य गुंजन जोशी, कमल तिवाड़ी, सत्यनारायण टेलर, जगदीश सैनी, गगन जोशी, मनीष मिश्रा, राहुल शर्मा, राघव नारनोलिया, अभिषेक चौमाल, आशु चौमाल, दीपक पांडेय, पंकज गोयनका, अभिषेक चौमाल, हिमांशु सैन, कमल मरोठवाला आदि ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की तादाद में मौजूद नगरवासियों व कलाकारों को दूध का वितरण भी किया गया।

गींदड़ व ढप नृत्य में देर रात्रि तक झूमे प्रवासी व कस्बेवासी

इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष मधु दायमा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पवन शर्मा निर्मल, इलेट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजू सैनी, प्रिंट मीडिया पत्रकार संदीप जोशी, युवा व्यवसायी मनोज सारण, मनोज जालान, संदीप बिजारणिया, हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सुरोलिया, बी एड कॉलेज प्राचार्य नरेश दाधीच, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, अग्रवाल समाज के सक्रिय युवा दीपक जाजोदिया, राजेश बजाज, धीरज बजाज, सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी थावरमल वर्मा, जयकांत भातरा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष जोशी, पवन चौमाल, शिक्षाविद अमित शर्मा, माधव शर्मा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश टेलर, सत्यनारायण सैनी, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के मंत्री निशांत गोयनका, इंदिराकान्त मिश्र, युवा व्यवसायी लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, नवीन शर्मा, प्रवासी व्यवसायी सुशील जोशी, राजकुमार जोशी, मंगल सैनी, कमलेश खेड़िया, सुशील पुजारी, प्रदीप चौमाल, ओमप्रकाश महरिया, विमल चौमाल, व्यवसायी महेंद्र खेड़िया, शिक्षाविद डॉ मधु शर्मा, ललित खेड़वाल, विनोद चिरानिया, विक्की सेठ, चेतन शर्मा, जयंत रींगसिया,सुभाष तमोली, सुनील टेलर, हरीश सैन, कमल चूड़ीवाला, कमल चौमाल, एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, सुधाकर पुजारी, श्रीसदन जोशी सहित बड़ी तादाद में कला संस्कृति प्रेमी व गणमान्यजन उपस्थित थे।

गींदड़ व ढप नृत्य में देर रात्रि तक झूमे प्रवासी व कस्बेवासी

युवाओं का किया सम्मान
इस मौके पर जूनियर व सीनियर वर्ग के साथ-साथ छात्राओं के लिए अलग-अलग गींदड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व रवि जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन गींदड़ व ढप नृत्य की प्रस्तुति देने वाले नगर के लगभग दो दर्जन कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अश्विनी पारीक व शशांक जोशी ने बताया कि गुरुवार को भी घूघरी के जुलूस के बाद गींदड़ प्रेमियों के लिए प्रतियोगिता रखी गयी है। ओपन प्रतियोगिता में पूर्ण गणवेश के साथ नगर का कोई भी कलाकार भाग ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *