Headlines

बयान पर बवाल: सीएम चन्नी बोले- ‘यूपी-बिहार के भैया पंजाब में नहीं करेंगे राज’, बगल में खड़ी प्रियंका हंसती रही

प्रियंका

चंडीगढ़ : पंजाब के एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाबियों एक साथ हो जाओ। ‘यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई करदे’। चन्नी के यह कहते ही नारे लगने लगे और खुद वहां मौजूद प्रियंका गांधी हाथ उठाकर ताली बजाने लगीं। और खुद भी नारे लगाने लगती हैं। प्रियंका दलित वोटर्स को लुभाने के लिए चन्नी के साथ रविदास जयंती पर वाराणसी भी पहुंच गई हैं।

दरअसल प्रियंका गांधी मंगलवार को पंजाब के रूपनगर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। वहां उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे,अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।

प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव और पंजाब चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रही हैं। यूपी की जनसभाओं में वो खुद को यूपी की बेटी बताती हैं। यूपी की महिलाओं और युवाओं को अपना बताती हैं।महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर तीखी बहस करती हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके ये तेवर सिर्फ यूपी की सीमा तक रहते हैं। पंजाब पहुंचने के बाद यही यूपी वाले, प्रियंका के लिए लिए बाहरी हो जाते हैं। ये वाकया पंजाब के रूपनगर का है। 15 फरवरी को प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ यहां पहुंची थीं।

भाजपा और आप ने साधा निशाना

बिहार-यूपी के लोगों के खिलाफ प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आने के बाद भाजपा के अमित मालवीय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियां बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?’।

वहीँ, चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, वह भी ‘भैया’ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *