Headlines

दादी से मिलने पहुंचे खाटू वाले श्याम

खाटू

जयपुर। खाटू धाम से 26 मार्च को भारत भ्रमण पर निकली बाबा श्याम की अखंड ज्योत भारत के विभिन्न राज्यों से होती हुई आज मोक्षदा एकादशी पर निकुंज वासी विरक्त संत बाबा रसिक पागल के पावन सानिध्य में मनाली हिमाचल प्रदेश द्वापर कालीन माता हिडिंबा देवी के मंदिर पहुंची जहां खाटू धाम के श्याम बाबा जो कि रिश्ते में उनके पौत्र लगते हैं का यह मधुर मिलन भक्तों के लिए पावन पर्व बन गयाl यात्रा के संचालक कुमार गिर्राज शरण ने बताया कि इतिहास में जब से खाटू धाम में श्याम बाबा विराजे हैं उसके बाद से यह अदभुत मिलन पहली बार हुआ है जो बहुत ही गौरव की बात हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *