Headlines

फ़ीस के नाम पर कॉलेज प्रशासन की मनमानी से नर्सेज छात्र-छात्राएं परेशान, आमरण अनशन की दी चेतावनी

कॉलेज प्रशासन file photo

जयपुर : गणाधिपति पुरुषोत्तम शेखावाटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र- छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी दी। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण फ़ीस मे हुई देरी को लेकर कॉलेज के डायरेक्टर शैलेंद्र चौधरी द्वारा मनमानी की जा रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ना तो कॉलेज के अंदर छात्र-छात्राओं को आने देता है ना ही क्लास रूम में जाने देता है। जिसके कारण छात्र अत्यंत मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके हैं क्योंकि छात्रों ने फीस जमा कराने के लिए कुछ समय मांगा तो डायरेक्टर के द्वारा बहुत ही अशोभनीय व्यवहार किया गया। छात्रों ने कहा कि डायरेक्टर के अशोभनीय व्यवहार को लेकर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *