जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा आज

कलश यात्रा

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री लक्ष्मी नृसिंहजी अग्रवाल पंचायत समिति के पुननिर्माण के बाद मनाए जा रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने कलशयात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में पीली साड़ी पहने सौ से अधिक महिलाएं मंगल कलश लेकर भजन गाती चल रही थीं। समिति के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। वहीं जयपुरी पगड़ी और सफेद पोशाक में दौ से अधिक श्रद्धालु नृसिंह भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा के साथ भगवान नृसिंह, हनुमान जी महाराज, मां दुर्गा, शिव पंचायत, श्याम बाबा और अग्रसेन महाराज की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करवाया गया।

कलश यात्रा

समिति के महामंत्री कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, संयुक्त मंत्री माधो बिहारी अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी कलश यात्रा में भजनों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। नगर परिक्रमा जिधर से भी गुजरी, व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा पुन: मंदिर पहुंची। शाम को पं. उमेश व्यास के आचार्यत्व में हवन हुआ। समिति के महामंत्री कैलाश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार, 20 मई को सुबह 7 बजे वैदिक विधि से प्रतिमाओं में प्राण का आह्वान करते हुए मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सभी विग्रहों का फूलों से श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। दोपहर को यज्ञ और संकीर्तन भी होगा। शाम 6:30 बजे सैंकड़ों दीपकों से महाआरती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *