Headlines

जस्टिस अकील अहमद कुरैशी कल राजभवन में लेंगे चीफ जस्टिस पद की शपथ

अकील अहमद

जयपुर : राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस (CJ) अकील अहमद कुरैशी मंगलवार को शपथ लेंगे। राजभवन में दोपहर 1 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र जस्टिस कुरैशी को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाएंगे। सोमवार रात करीब 9 बजे वह जयपुर पहुंच रहे हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के CJ इंद्रजीत महांति की जगह उनका तबादला हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने शनिवार को ही जस्टिस कुरैशी और महांति के तबादलों के आदेश जारी किए थे। जस्टिस कुरैशी 7 मार्च 2022 को रिटायर होने वाले हैं। उनका कार्यकाल करीब साढ़े पांच महीना का ही रहेगा। जस्टिस कुरैशी का जन्म 7 मार्च 1960 को गुजरात में हुआ। उन्होंने 1983 में LLB की। गुजरात हाईकोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की। बाद में वकील कोटे से मार्च 2005 में कुरैशी गुजरात हाईकोर्ट के जज बने। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में जज रहे।

पिता साबरमती आश्रम में रहे

जस्टिस अकील अहमद कुरैशी के दादा गुलाम रसूल कुरैशी गांधीजी के साथ काम कर चुके थे। दांडी यात्रा में जस्टिस कुरैशी के दादा ने सहयोगी के तौर पर हिस्सा लिया था। जस्टिस कुरैशी के पिता हामिद कुरैशी सीनियर वकील रहने के साथ साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट के ट्रस्टी थे। वे 1917 में गांधी की ओर से स्थापित साबरमती आश्रम में पैदा हुए और रहने वाले अंतिम लोगों में से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *