Headlines

नागौर सांसद बेनीवाल रहे जोधपुर दौरे पर, सर्किट हाउस में की जन सुनवाई

नागौर सांसद बेनीवाल रहे जोधपुर दौरे पर, सर्किट हाउस में की जन सुनवाई

जोधपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को जोधपुर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने पावटा पर एक निजी प्रतिष्ठान के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। वही उसके बाद सर्किट हाउस में जन सुनवाई करके पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों से मुलाकात की।

यह मामले आए जन सुनवाई में

सांसद की जन सुनवाई में 25 नवंबर 2017 से प्रतापनगर थाना क्षेत्र से लापता हो रखे नरेश बंजारा के परिजनों ने सांसद बेनीवाल से मुलाकात करके उनके गुमशुदा पुत्र का पता लगवाने के लिए टीम गठित करवाने की मांग की। वहीं जोधपुर जिले के लूणी सहित कई क्षेत्रों में फसल बीमा क्लेम से वंचित किसानो ने सांसद को ज्ञापन दिया। जिस पर बेनीवाल ने तत्काल जिला कलक्टर को दूरभाष पर निर्देश देकर क्लेम दिलवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वही सेना भर्ती व वायु सेना भर्ती के लंबित परिणामों को लेकर भी युवाओं ने सांसद को ज्ञापन दिया।

सांसद बेनीवाल ने सर्किट हाउस में मौजूद पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिया। वहीं कहा की हर चुनाव में हार राज्य की परिस्थितियां अलग होती है ऐसे में राजस्थान में भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। वही सांसद ने जोधपुर के कई मुद्दों पर बोलते हुए कहा की जोधपुर में जिस तरह अपराध बढ़े है और भील समाज के लोगो की संदेहास्पद मौत का मामला हो या फर्जी एनकाउंटर का मामला हो ,कानून व्यवस्था वेंटीलेंटर पर नजर आ रही है और मुख्यमंत्री का अपने गृह जिले की कानून व्यवस्था पर ही कोई नियंत्रण नहीं है।

यह लोग जनसुनवाई में रहे मौजुद

सांसद की जन सुनवाई में रालोपा के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, बावड़ी के प्रधान प्रतिनिधी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा, जोधपुर जिले के जिला अध्यक्ष रामदीन सिंगड, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह बैरड़, सहित कई लोग मौजूद रहे। सांसद की जन सुनवाई में जोधपुर,जालोर,बाड़मेर ,सिरोही,पाली सहित कई जिलों के लोग आए।

पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया सांसद का स्वागत

जोधपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्यो ने सांसद का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *