पुलिस कस्टडी में आरोपी को दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला

पुलिस कस्टडी में आरोपी को दिन दहाड़े गोलियों से भून डाला

जोधपुर: जोधपुर में शनिवार को दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में बीच बाजार बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस गार्ड दो आरोपियों को पेशी करवा कर लौट रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए। एक मुलजिम को गोली लगी उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़ कर भाग गए। मुलजिम कालू पूरी और सुरेश के खिलाफ गुडा एंदला में मामला दर्ज था।

दोनों आरोपी जोधपुर जेल में बंद हैं। जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर स्थित भाटिया चौराहा पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी हो मच गई। फायरिंग के आरोपी मौके से फरार हो गए।

5 गोलियां मारी

पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। 5 गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़कर चले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने घायल को संभाला। पुलिस ने उसे एमडीएम भेजा है। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *