Headlines

RLP प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने MDM जाकर घायल RTI कार्यकर्ता अमराराम से की मुलाकात

जोधपुर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल, बावड़ी प्रधान प्रतिनिधी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा सहित पार्टी के प्रतिनिधियों ने शनिवार को जोधपुर स्थित मथुरा दास माथुर अस्पताल में जाकर घायल आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम गोदारा से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी व चिकित्सको से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। वही दूरभाष पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी अमराराम से बात करके उनके लिए न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *