Headlines

पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने में विधायक भी आवाज उठाएंगे

पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने में विधायक भी आवाज उठाएंगे

भवानीमंडी: जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के भीलवाड़ा जिला अधिवेशन में शनिवार को शिरकत करते हुए विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार सुरक्षा कानून की बहुत जरूरत है। इस कानून से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। आगामी मानसून सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए वह विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे। साथ ही पत्रकारों के हितों के लिए वे हर कदम पर सहयोग करेंगे। अधिवेशन में जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हितों के सुरक्षा के लिए विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराना पहली प्राथमिकता है।

सभी जिलों के जार पदाधिकारी ने जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखे गए हैं, जिसे जल्दी ही यह कानून लागू हो सके। जार के महासचिव संजय सैनी ने कहा कि पत्रकारों के आवास, मेडिक्लेम चिकित्सा अन्य सुविधाओं को दिलाने के लिए जार कृत संकल्प है। राज्य सरकार ने आवास समस्या का समाधान करने के रियायती दर पर जमीन आवंटन के लिये नगरपालिका स्तर तक प्रावधान कर रखा है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष कुश मिश्रा, सचिव भाग सिंह ने भी पत्रकार हितों, पत्रकरिता क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व बदलावों पर अपने विचार रखे। जार के जिला अध्यक्ष भंवरसिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। भवानी मंडी के वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अशोक श्रीश्रीमाल, दिलीप जैन ने बताया कि झालावाड़ में पत्रकारों का कार्यक्रम 15-20 साल में पहली बार हुआ है।

जार ने पत्रकारों को संगठित किया है। इस मौके पर झालावाड़ के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जार अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी पत्रकारों को हीरो मोटोकॉर्प द्वारा दिए गए एन95, सजिर्कल मास्क, सेनेटाइजर केन भेंट किए गए। बारां जार जिला ईकाई के सदस्यों के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुश कुमार मिश्रा को सेनेटाइजर केन, एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क दिए।

इस मौके पर बालाजी टाइम्स समाचार पत्र के 15 वर्ष पूर्ण होने का स्थापना समारोह भी मनाया गया। संपादक भंवरसिंह कुशवाहा ने नगर के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया। पूर्व विधायक स्नेहलता ने कहा कि समाचार पत्र के लगातार 15 साल से निसंदेह मूल्य आधारित पत्रकारिता के तौर पर बालाजी टाइम्स ने अपनी पहचान कायम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *