Headlines

उपखण्ड कार्यालय भवानीमंडी मे मुख्यमंत्री कोरोना सहायता का शिविर आयोजित

@भंवरसिंह कुशवाहा

भवानीमंडी (झालावाड़) : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उपखण्ड कार्यालय भवानीमंडी मे मुख्यमंत्री कोरोना सहायता का शिविर आयोजित किया गया। जिसमे वैश्विक महामारी से अपनों की जान गँवाने वाले पीड़ित परिवारों को जल्द राहत पैकेज उपलब्ध कराने हेतु आवेदन स्वीकृत किये गए। अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉक्टर रोहित सोनी ने बताया कि अन्य पीड़ित जो उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके, उन्हें आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर पुनः प्रस्तुत करने की समझाइश दी गई। जिससे अधिक से अधिक प्रभावित परिवारों को सम्बल प्रदान किया जा सके व माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संकल्प की पूर्ति की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *